फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

फर्र्जी कागजात से पावर कारपोरेशन में कार्य कर रहा कर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
फर्र्जी कागजात से पावर कारपोरेशन में कार्य कर रहा कर्मी
विज्ञापन

बुलंदशहर। रमपुरा स्थित विद्युत वितरण खंड में कार्यरत एक संविदाकर्मी पर आईटीआई के फर्जी कागज लगाकर नौकरी पाने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने एसई से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

पावर कारपोरेशन में आए दिन कोई न कोई घपला सामने आता रहता है। कभी किसी घोटाले का जिन्न बाहर निकलता है तो कारपोरेशन की लापरवाही उजागर होती है। अधिकारी जांच तो करता है, लेकिन जांच में कु़छ भी सामने नहीं आता है। देवीपुरा निवासी कमल सिंह ने एसई से शिकायत करते हुए बताया कि रमपुरा स्थित विद्युत वितरण खंड षष्टम में एक संविदाकर्मी तैनात है। आरोप लगाया कि संविदाकर्मी ने नौकरी पाने के लिए आईटीआई के फर्जी कागज बनवाए थे, जिसके तहत उसकी नौकरी लगी थी। संविदाकर्मी को बिजली के अफसरों का सहयोग मिला हुआ है। जिस वजह से उससे कोई भी पूछताछ नहीं होती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अरोपी संविदाकर्मी के खिलाफ पहले भी कई बार जांच बैठ चुकी है, लेकिन आज तक जांच में कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

गिरीश नारायण मिश्रा, एसई - मामला संज्ञान में नहीं हैं, अगर ऐसा कोई मामला है तो जांच कराई जाएगी। गलत काम बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed