फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को उसके शौहर ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी ससुरालीजनों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

नगर कोतवाली के शांतिनगर भूड़ क्षेत्र निवासी रिजवाना पुत्री असगर का निकाह करीब दो वर्ष पूर्व अलीगढ़ क्षेत्र निवासीयुवक शाहिद से हुआ था। बताया गया कि निकाह में रिजवाना के परिजनों ने करीब चार लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद निकाह के बाद से ही पीड़िता रिजवाना को दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। रिजवाना के परिजनों द्वारा असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न बढ़ गया। पीड़िता के अनुसार, उत्पीड़न सहते हुए भी वह ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि गत 3 जनवरी 2020 को पति ने उसे मारापीटा और बाइक न देने के कारण उसके माता-पिता को भी उल्टा-सीधा कहा। उसके विरोध करने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और फिर ससुराल से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed