{"_id":"5e176a3e8ebc3e880306194a","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd191904256","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन तरह के कैंसर की वेलनेस सेंटर पर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन तरह के कैंसर की वेलनेस सेंटर पर होगी जांच
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
अब तीन तरह के कैंसर की वेलनेस सेंटर पर होगी जांच
बुलंदशहर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ देने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में 30 वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं। जिनका जल्द ही शुभारंभ होने पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगेंगी। वहीं, हेल्थ एंड वेलनेस पर तीन प्रकार के कैंसर की भी जांच की जाएगी। इस सुविधा से लोगों को महंगी रकम खर्च करने से राहत मिलेगी।
गत वर्ष केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बदलने के निर्देश दिए थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच नगरीय और 25 ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए जाने के लिए गत वर्ष कार्य शुरू कर दिया गया। जो लगभग पूर्ण हो चुका है। अब इन सेंटरों पर 16 जनवरी से 15 फरवरी तक गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आसपास में आने वाले 30 वर्ष से अधिक महिला-पुरुषों की जांच की जाएगी। जिसमें तीन प्रकार के कैंसर की जांच भी शामिल है। इसमें ओरल, ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक जांच भी होगी। इसके अलावा इनमें हीमोग्लोबिन, टीएलसी, डीएलसी, ब्लड ग्रुपिंग, मृत्र से गर्भ की जांच, अल्बोमिन, ग्लोकोज, चिकुनगुनिया, ब्लड ग्लूकोज, मलेरिया, डेंगू, टायफाइड, बलगम आदि की जांचें भी निशुल्क की जाएगी। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि इसके लिए जांच के सारे उपकरण हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में नए मुहैया कराए जा रहे हैं। साथ ही सेंटर पर लाभ लेने के लिए लाभार्थी का सीबीएसी फार्म एवं फैमिली फोल्डर में पूरी डिटेल भरी जाएगी। इसके बाद सीएबीसी फार्म का एनसीडी एप्लीकेशन पर सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर) और एएनएम द्वारा भरा जाएगा। इसके लिए सीएचओ और एएनएम को प्रशिक्षण भी दिया गया है।