फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। पालिका में ठेके पर तैनात सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। साथ ही अफसरों से वेतन दिलाने की मांग की। कर्मियों ने पालिका समेत नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों ने बताया कि वह पालिका में ठेके पर सफाई का कार्य कर रहे हैं। उन्हें गत तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके लिए वह कई बार पालिका अफसरों से मांग कर चुके हैं। लेकिन हर बार पालिका अफसर आश्वासन देकर मामला शांत कर देते है और वेतन के लिए कोई समाधान नहीं कर रहे हैं। वेतन न मिलने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। वेतन की मांग को लेकर पालिका और शर्मा इंटर कॉलेज के निकट प्रदर्शन किया गया। साथ ही पालिका चेयरमैन और ईओ से शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की। जिस पर अफसरों ने आश्वासन दिया है। पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कर्मचारियों की समस्या को सुना गया है। कार्य करने वाले कर्मचारियों करे वेतन दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

दूसरे दिन भी पेयजल को तरसे लोग
बुलंदशहर। नगर के ऊपरकोट क्षेत्र के लोगों को पेयजल के लिए दूसरे दिन भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार शाम तक भी पानी न आने पर लोगों को स्वच्छ पानी के लिए इधर से उधर भटकना पड़ा। जानकारी के अनुसार ऊपरकोट स्थित पानी की टंकी का स्विस बाल सोमवार को खराब होने से सैंकड़ों घरों में पानी की समस्या बनी रही। सोमवार की रात से बुधवार की शाम तक पानी की बूंद-बूंद को लोग तरस गए। स्वीस बाल खराब होने के कारण ऊपरकोट, मोहल्ला मदरसा, टंटान, रहिमनगढ़ी समेत दर्जनों इलाकों में पानी की समस्या बनी रही। पानी न आने पर लोगों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे सारा दिन रहना पड़ा। ऊपरकोट निवासी मोहम्मद स्वाले, मोहम्मद युनूस और मदरसा निवासी प्रदीप सक्सेना ने बताया कि सोमवार की रात से ही पानी की समस्या बनी हुई है। जिसे उच्च अफसरों को भी अवगत कराया गया। लेकिन पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ईओ निहाल चंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। पेयजल की समस्या दूर हुई या नहीं इसकी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

चेतन शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed