फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

‘वीर हैं बेटियां, अब किसी की मोहताज नहीं’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत गॉडसेंड स्कूल में पुलिस की पाठशाला में उपस्थित छात्र-छात्राएं। - फोटो : BULANDSHAHR
‘वीर हैं बेटियां, अब किसी की मोहताज नहीं’
विज्ञापन

बुलंदशहर। देश की बेटियां वीर हैं, अब किसी की मोहताज नहीं है। यह विचार शुक्रवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत नगर के गॉड सेंड पब्लिक स्कूल मे क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र मिश्रा और नगर कोतवाल अरूणा राय ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम की शुरुआत में नगर कोतवाल ने छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्होंने उनसे सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व इमरजेंसी के नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले डायल 100 पर आप अपनी शिकायतें बता सकते थे। लेकिन, अब इस नंबर के बजाए डायल 112 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस चंद मिनटों में ही आपकी समस्या के समाधान के लिए आपके समक्ष पहुंच जाएगी। साथ ही उन्होंने 1090 के बारे में बताया कि आपकी पहचान को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं अपनी इच्छाशक्ति के कारण हैं। हर छात्रा, युवती और महिला को अपनी इच्छाशक्ति को दृढ़ रखना होगा। इस दौरान उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और उनसे नारा लगवाया कि हम अपमान नहीं सहेंगे.. नहीं सहेंगे.. नहीं सहेंगे। साथ ही कहा कि वह अपने साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद क रें, पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है, पुलिस को अपनी समस्याएं बताइए, पुलिस से डरो नहीं मित्रवत रहो। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल साइट के इस्तेमाल में बच्चें हमेशा सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, स्कूल प्रबंधक मुंताहिर खान ने कहा कि जारी के सशक्त होने से देश मजबूत होगा।
विज्ञापन

बोलीं छात्राएं..
- कोतवाल मैडम ने हमसे बात कर हमारे अंदर से पुलिस के डर को खत्म किया है। उनकी प्रेरणा से हमें अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की हिम्मत मिली है। - आकांक्षा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोतवाल मैडम से आज डायल 112 होने की जानकारी मिली। इस संबंध में परिजनों व अन्य लोगों को भी जागरुक करूं गी। - सानिफ्या, छात्रा
- 1090 महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी मिली है। अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हमें अपनी शक्तियों का एहसास हुआ है। - सानिफ्या खान, छात्रा

- पुलिस के प्रति जो हमारे अंदर डर की भावना थी, वह आज दूर हुई है। जिस तरह उन्होंने हमसे संवाद किया उसने इच्छाशक्ति को बढ़ाया है। - निशा, छात्रा
- इस कार्यक्रम से काफी जानकारी मिली है। महिला सशक्तिकरण के इस उद्देश्य को जनजन तक पहुंचाना काफी सराहनीय है। - जिया, छात्रा
- नारी शक्ति से जुड़े काफी तथ्य जानने का मौका मिला, मुख्य अतिथि ने जिस तरह आत्मबल को बढ़ाया है, इच्छाशक्ति से पहले से अधिक मजबूत हुई है। - शायना, छात्रा
- डायल 100 से डायल 112 की जानकारी होना बहुत आवश्यक था। साथ ही परिजनों, रिश्तेदारों व अन्य लोगों को भी इस संबंध में जागरुक करेंगे। - फाइका, छात्रा
- पुलिस के प्रति काफी रोचक जानकारी हासिल हुई है, भविष्य में खुद को और भी मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत कर देश का नाम रोशन करूंगी। - राफिया, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed