{"_id":"5e14c89d8ebc3e87dc406ecb","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1917766154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पे 19 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पे 19 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से आरोपियों ने एक जमीन का बैनामा कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर आरोपी अब उसे हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत देहात कोतवाली पुलिस से कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला होली ब्रह्नान निवासी आलोक कुमार गोयल पुत्र रमेशचंद गोयल ने देहात कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीते दिनों उसकी मुलाकात खुर्जा के पंचवटी कालोनी निवासी युवक सागर उर्फ साहिल रैलन पुत्र विपिन कुमार रैलन व उसके साथ राजीव कटपाल निवासी उत्तम नगर दिल्ली के साथ हुई थी। आरोपियों ने पीड़ित को देहात कोतवाली क्षेत्र में एक जमीन दिखाई थी। जो कि पीड़ित को पसंद आई और पीड़ित ने खरीद के लिए आरोपियों को बतौर बयाना चार लाख रुपये नगद दे दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने 15 लाख रुपये एक खाते में ले लिए थे। आरोपियों को पीड़ित ने कुल 19 लाख रुपये दिए थे। उस दौरान आरोपियों ने जल्द ही बैनामा कराने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से बात करना बंद कर दिया। आरोपियों ने उक्त जमीन के फर्जी दस्तावेज भी अपने नाम पर तैयार करा लिए थे। जो कि किसी और के नाम पर है। पीड़ित को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने आरोपियों से अपना रुपया वापस मांगा। जिस पर आरोपियों ने उसे रुपये देने से इंकार कर दिया। साथ ही भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी है। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।