फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी में पुलिसकर्मियों पर नशे में मारपीट व रुपये मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
यूपी में पुलिसकर्मियों पर नशे में मारपीट व रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर । नगर कोतवाली में तैनाततीन पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में एक घर में घुसकर रुपये मांगने व रुपये न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी हनीफ शेख पुत्र जाकिर हुसैन ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि रविवार देर रात उसके घर में शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी और उसके तीन साथी घुस आए। पुलिस कर्मियों ने पीड़ित से खर्चे के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे और इनकार करने पर झूठा केस लगाकर बंद करने की धमकी दी। पीड़ित के शोर मचाने पर पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चेहरे पर प्रहार कर पीड़ित का चेहरा लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी वहां से चले गए। पीड़ित के अनुसार पुलिस की दहशत के चलते वह कोतवाली भी शिकायत करने नहीं गया, जबकि जिला अस्पताल में पुलिस केस होने की वजह से बिना पुलिसकर्मियों के उसका मेडिकल नहीं किया। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, नगर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय का कहना है कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed