फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पोर्टल पर की शिकायत तो अफसरों ने कर दिया फर्जी निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
पोर्टल पर की शिकायत तो अफसरों ने कर दिया फर्जी निस्तारण
विज्ञापन

बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन का हाल बुरा ही होता जा रहा है। अवैध रूप से नलकूप का कनेक्शन काटने की शिकायत जलालपुर निवासी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने शिकायत का निस्तारण जखैता गांव का कर दिया। किसान का आरोप है कि ढाई माह से बिजली न होने से उसकी फसल बर्बाद हो गई है।

शिकारपुर के गांव जलालपुर करीरा निवासी परविंदर ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। उसने बताया कि जलालपुर करीरा निवासी उसके ताऊ मुख्तयार सिंह के नाम एक नलकूप बिजली कनेक्शन नंबर 870770 सन 1990 से चलता चला आ रहा है। इसका अक्तूबर 2019 तक का बिल भी बेबाक है। उनके ऊपर पावर कारपोरेशन का कोई बकाया नहीं है। लेकिन 5 नवंबर 2019 को बिजली अधिकारियों ने बिना कोई कारण बताए उनके नलकूप के तार उतार लिए। अधिकारियों से पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया गया। 7 नवंबर 2019 को बिजली अधिकारियों ने उनके पिता बाबू सिंह के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पोर्टल पर शिकायत करने पर निस्तारण बिजली अधिकारियों ने जखैता गांव का दिखाकर शासन को भेज दिया। जबकि उसका अभी तक कनेक्शन चालू नहीं किया गया है। ढाई माह होने को है, नलकूप न चलने से उनकी फसल बर्बाद हो रही है। परविंदर ने बताया कि उसने तहसील दिवस में भी शिकायत की थी, लेकिन वहां भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ऐसी कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।
- आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed