{"_id":"5dfe5ba58ebc3e88173725b0","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd190712613","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष हामिद अली समेत 22 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हिरासत में लिए गए 11 आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष हामिद अली समेत 22 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हिरासत में लिए गए 11 आरोपी
Sat, 21 Dec 2019 11:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर बबाल के बाद ऊपरकोट स्थित नगर कोतवाली में बैठे डीएम और एसएसपी घटना की जानकारी देते हुए।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में ऊपरकोट पर हुए बवाल में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर में लोगों की भीड़ को एकत्र कर कालाआम पर भेजने के मामले में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही नगर कोतवाल ने 19 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इसके अलावा देहात कोतवाल के ड्राइवर ने भी मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हैंड सेट लूट और सरकारी गाड़ी में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अब तक करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की शिनाख्त कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नगर के ऊपरकोट इलाके में हुए बवाल में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिनमें 19 आरोपियों को नामजद करते हुए व 700-800 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही अब तक 11 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की शिनाख्त वीडियो आदि के आधार पर की जा रही है। जल्द ही उनकी शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
वहीं डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि पूरे जनपद की स्थिति नियंत्रण में है, सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मुस्तैद हैं। उपद्रवियों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।