{"_id":"5dfd11408ebc3e87ce3eac63","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd190654962","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को खदेड़ कर बलवाइयों ने लूटे ‘सरकारी दस्तावेज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को खदेड़ कर बलवाइयों ने लूटे ‘सरकारी दस्तावेज’
विज्ञापन

बुलंदशहर। हाथों में तिरंगा लिए प्रदर्शनकारियों के बीच कई बलवाई भी मौजूद थे। जिन्होंने शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की। बलवाइयों ने देहात कोतवाल की गाड़ी में आग लगाने से पूर्व उसे पहले पलट दिया था और पुलिसकर्मियों को मौके कई बार खदेड़ा था।
बता दें कि हंगामा होते ही बलवाइयों ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी थी। पुलिसकर्मियों के भागते ही बलवाइयों ने देहात कोतवाल की गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही गाड़ी ले जाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों को पथराव कर मौके से खदेड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस जीप पर जमकर पथराव करते हुए पहले उसके शीशे तोड़े और फिर उसे पलट दिया। देखते ही देखते बलवाई पुलिस जीप में अंदर घुस गए और उसमें रखे सरकारी दस्तावेज व कुछ पुलिसकर्मियों की जैकेट, लाठी व सेफ्टी गार्ड लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने कार को सीधा किया और आग लगाने की कोशिश की। लेकिन, इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने साहस जुटाते हुए एक बार फिर बलवाइयों को खदेड़ दिया। लेकिन, बलवाइयों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिसकर्मी ज्यादा देर तक उनको रोक नहीं सके। फिर पथराव हुआ और पुलिसकर्मियों को अपने पैर पीछे खींचने पड़े। बलवाइयों ने फिर से देहात कोतवाल की गाड़ी को कब्जे में ले लिया और दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर उसमें आग लगा दी। साथ ही गाड़ी के बराबर में खड़ी एक स्कूटी को भी फूंक डाला। इसके बाद भी बलवाई पथराव करते रहे।