फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

नाबालिग थे बलवाई, घरों में कैद हो गए थे महिलाएं व बुजुर्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नाबालिग थे बलवाई, घरों में कैद हो गए थे महिलाएं व बुजुर्ग
विज्ञापन

बुलंदशहर। बलवा हुआ, लेकिन उनमें अधिकतर बलवाई नाबालिग और युवा थे। महिलाएं और बूढ़े घरों में कैद होकर शांति के लिए दुआ मंाग रहे थे। पुलिस ने बाद में कुछ महिलाओं व बुजुर्गाें को फंसे होने पर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
अचानक हुए बलवा ने पुलिस-प्रशासन के होश उड़ा दिए। पुलिस भी आने वाली आफत का अंदाजा नहीं लगा सकी। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। जिनमें से हजारों लोग एकत्रित होकर कालाआम पर प्रदर्शन के लिए चले गए। लेकिन, हजारों की संख्या में लोग ऊपरकोट पर ही रुक गए। वह ऊपरकोट इलाके में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट कर रहे थे। लेकिन, इन प्रदर्शनकारियों में सैकड़ों की संख्या में नाबालिग और युवा वर्ग के लोग जुटे हुए थे। जो कि उग्र प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें संभालने वाला वहां कोई नहीं था। ये हाथों में पत्थर्र, इंट और हथियार भी लिए हुए थे। पुलिस अब इन उपद्रवियों की तलाश में जुट गई है। बलवे के दौरान इलाके की महिलाएं व बुजुर्ग घरों में कैद हो गए थे। जो खिड़कियों से झांक कर बवाल को देख रहे थे। साथ ही घरों में कैद होने पर वह हिंसक बवाल को जल्द से जल्द शांत होने के लिए दुआ मांग रहे थे।
विज्ञापन

वीडियो के आधार पर पहचानेगी पुलिस
पुलिस अब बवाल के दौरान की विभिन्न वीडियो की तलाश में जुट गई है। इन वीडियो के आधार पर पुलिस बलवाईयों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का मन बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed