फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एडीआईओएस कार्यमुक्त तो प्रधानाचार्य से मांगा स्पष्टीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एडीआईओएस कार्यमुक्त तो प्रधानाचार्य से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाकियू किसानों से अभद्रता मामले में सोमवार को एडीआईओएस पर गाज गिर गई। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। डीआईओएस ने यह कार्रवाई सोमवार को किसानों द्वारा कार्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान कही।

भाकियू (लोकशक्ति) के पदाधिकारियों ने किसानों संग सोमवार को डीआईओएस कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का आरोप है कि एक माह पूर्व राजकीय इंटर कॉलेज की शिकायत करने पर एडीआईओएस और कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा अभद्रता की गई। जिस पर कार्रवाई के लिए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया था। लेकिन कार्रवाई न होने पर किसानों संग धरना प्रदर्शन किया गया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया। डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि एडीआईओएस को कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने पर कार्रवाई के लिए उच्च अफसरों को भेज दिया जाएगा। धरने में भाकियू प्रदेश सचिव दीपक चौधरी, राजीव मलिक, राजेंद्र सिंह, राजमल सिंह, अजीत प्रधान, देवराज सिंह और संतोष सिंह समेत अन्य किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed