फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन

ऊंचागांव। कस्बे में घर के अंदर ही बाल्टी में बिजली का रॉड डालकर गर्म हो रहे पानी से टच होने पर मासूम करंट की चपेट आकर झुलस गया। परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कस्बा निवासी नाजमा का सात वर्षीय बेटा असद एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। शनिवार की शाम घर पर अकेला था और घर में पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में बिजली का रॉड लगा हुआ था। खेलते-खेलते असद वहां पहुंच गया और बाल्टी के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। घर से बाहर मौजूद परिजन जब पहुंचे तो उसकी हालत देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। असद की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक असद की मां का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने विद्युत के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। रविवार की सुबह विद्युत निगम के जेई, एसडीएम स्याना, नायब तहसीलदार स्याना, थाना प्रभारी नरसेना, क्षेत्रिय लेखपाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। परिजनों को सांत्वना बतौर पांच हजार रूपये की नगदी मृतक असद की मां को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed