{"_id":"5df7c7ba8ebc3e87df02830e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1902831136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में फिर सक्रिय हुए खनन माफिया, पकड़ी पांच गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में फिर सक्रिय हुए खनन माफिया, पकड़ी पांच गाड़ियां
विज्ञापन

बुलंदशहर। खनन अधिकारी और पुलिस ने खुर्जा नगर में बिना रायल्टी के चार 14 टायरा ट्रक और कोतवाली देहात क्षेत्र में एक डस्ट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर देहात थाने में सीज करा दिया है। वहीं, खुर्जा में पकड़े गए चारों ट्रक को खुर्जा थाने में सीज कर दिया है।
शासन प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवैध और बिना रायल्टी के खनन रुक नहीं रहा है। आए दिन खनन विभाग और पुलिस द्वारा छापेमारी करने के लिए भी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। शनिवार की देर रात में भी खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में कई गाड़ियों को पकड़कर सीज किया गया है। खनन अधिकारी डा. दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब दो बजे सूचना मिली कि खुर्जा नगर में अवैध खनन के कुछ ट्रक जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचने पर सुबह छह बजे तक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वहां से चार 14 टायरा ट्रकों को पकड़ लिया गया। ट्रकों में गिट्टी भरी हुई थी। उन सभी ट्रकों को पकड़कर खुर्जा नगर थाने में ही सीज करवा दिया गया। बताया कि इसके बाद सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र में भी सूचना पर छापेमारी की गई। जहां से एक ट्रैक्टर ट्रॉली बिना रायल्टी के जाती हुई पकड़ी, जिसे कोतवाली देहात थाने में सीज करवा दिया।
एक समय अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लग गई थी, लेकिन सर्दी के साथ पड़ने वाला कोहरा खनन माफियाओं के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार शनिवार की देर रात छापेमारी के दौरान कोहरा और सर्दी के चलते कई वाहन पकड़ में आते-आते रह गए और गच्चा देकर चालक गाड़ियों को भगाकर ले गया।
विज्ञापन
छापे की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार की देर रात खुर्जा नगर में चार ट्रक और कोतवाली देहात में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर संबंधित थानों में सीज करवा दिया गया।
- डा. दीपक कुमार, खनन अधिकारी