फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता की उसके पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश की। साथ ही आरोपी ने पीड़िता को मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। आरोपी अब पीड़िता को भविष्य में जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धमैड़ा अड्डा निवासी खुर्शीद बानो ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसका निकाह नगर के ही मोहल्ला फैसलाबाद निवासी युवक नवाब पुत्र यामीन के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष नेे हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में नगदी व गाड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पति नवाब ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ा। साथ ही इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। आरोपी पति अब पीड़िता को हत्या की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने नगर कोतवाली पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed