फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अभी भी बेपटरी है देहात क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अभी भी बेपटरी है देहात क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था
विज्ञापन

बुलंदशहर। बृहस्पतिवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश का प्रभाव शुक्रवार की रात तक दिखाई दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था शुक्रवार की रात को भी चरमराई रही। करीब सौ से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहे। अधिकारियों के अनुसार बिजली कर्मचारी सप्लाई बहाली के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।
पावर कॉरपोरेशन बेशक लाख दावे करे कि बिजली व्यवस्था ठीक कर दी है और बिजली सप्लाई के लिए तारों आदि को सही करवा दिया है, लेकिन हकीकत इससे बिलकुल जुुदा है। एक दिन की तेज बारिश और हवाओं के कारण कई दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बता दें कि बृहस्पतिवार की शाम को तेज बारिश और हवा चली थी। जिसके कारण जनपदभर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रातभर आधा शहर और करीब 900 गांव अंधेरे में डूबे रहे। बिजली अधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों ने रातभर पेट्रोलिंग कर फाल्टों को तलाश किया और शुक्रवार को फाल्ट सही कर आपूर्ति चालू करवा दी। लेकिन करीब सौ गांवों में शुक्रवार की रात भर अंधेरा ही छाया रहा। जिसमें खानपुर के दर्जनों गांव, शिकारपुर के गांव, जहांगीराबाद के गांव, बीबीनगर के कई गांवों में आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। टाउन की तो बिजली बहाल हो गई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र बाधित हैं। खानपुर के गांव जवासा, पाली भमरौली आदि गांवों के लोगों का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को कई बार बिजली अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रामस्वरूप ने बताया कि रातभर बिना बिजली के ही रहना पड़ा। बिजलीघर पर जाकर भी शिकायत की गई, लेकिन हर बार यह कह दिया गया कि कर्मचारी लाइन सही करने गए हुए हैं। वहीं, बिजली अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा और बारिश के चलते जनपद में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर तारों के ऊपर गिर गए थे, जिसकी वजह से आपूर्ति बाधित रही। वहीं, नगर के अनूपशहर अड्डा रोड के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को बिजली आ तो गई, लेकिन सारा दिन आंख मिचौली का खेल चलता रहा। जिसके चलते कई बिजली के काम नहीं हो पाए।
विज्ञापन

--------
तेज आंधी और बारिश के चलते फाल्ट आ गए थे। बिजली कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल करने के लिए जीजान से काम किया और आपूर्ति बहाल कर दी। अभी भी कई स्थानों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed