{"_id":"5df288a78ebc3e88110a3d0a","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1901014194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाने से पांच डिग्री गिरा तापमान, ठंड से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाने से पांच डिग्री गिरा तापमान, ठंड से कांपे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिसंबर में बृहस्पतिवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। तापमान पांच डिग्री गिरने के चलते लोग ठंड से कांपते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 11 बजे के बाद हल्की धूप हुई, लेकिन लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। इस बीच सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।
बृहस्पतिवार सुबह से ही कोहरा और सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी। बाजारों में लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले। इसके साथ ही सर्दी से बचाव के अन्य उपाय भी कर रहे है। ऑफिसों व दुकानों में लोग हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश के साथ ठंड बढ़ने की बात कही है। बारिश होने से तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि दिसंबर का पहला पखवाड़ा अपने अंतिम दौर में है। देखा जाए तो इन दिनों में सर्दी अपने चरम पर आ चुकी होती है, लेकिन अब तक सर्दी का प्रकोप गत वर्षों की अपेक्षा कम ही रहा था। गौरतलब है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज ने बताया कि बारिश के साथ आगामी दिनों में कोहरा और ठंड का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है।
आग जलाकर बैठे दिखे लोग
नगर के कई स्थानों पर बहुत से लोग थोड़ी बहुत ही सही आग जलाकर हाथ तापते हुए नजर आए। विकास भवन के पास ही बहुत से लोग हाथ तापते हुए दिखे। बेशक एक्यूआई बढ़ने के चलते प्रशासन ने लकड़ी का अलाव जलाने को मना किया है, लेकिन कहीं न कहीं लोग आग जलाकर सर्दी दूर करते रहे।
विज्ञापन
रैन बसेरों में लगे गैस के अलाव
नगर में पांच रैन बसेरे बनाए गए हैं। जहां नगर पालिका और जिला प्रशासन ने लकड़ी के अलाव न जलाकर गैस के अलाव का इंतजाम कराया है। बृहस्पतिवार को जब रैन बसेरों का अमर उजाला की टीम ने दौरा किया तो वहां लोग गैस के अलाव से हाथ तापते हुए मिले। बता दें कि नगर में कालाआम चौराहे पर, रोडवेज बस अड्डा, भूड़ चौराहा, स्याना बस अड्डा चौराहा और प्रीत विहार स्थित सामुदायिक केंद्र में रैन बसेरों का इंतजाम कराया गया है।