फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एंटीरोमियो दस्ता दिखा सक्रिय, 12 दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एंटीरोमियो दस्ता दिखा सक्रिय, 12 दबोचे
विज्ञापन

बुलंदशहर। एंटी रोमियो स्क्वायड बीते दिनाें ठंडे बस्ते में चला गया था। लेकिन, अब नगर कोतवाल ने बुधवार को खुद इसकी कमान संभाल ली है। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में जाकर बच्चियों को गुड व बैड टच की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने स्कूल कालेजों के गेट पर अभियान चलाया।

पिछले कई दिनों से एसएसपी संतोष कुमार सिंह को शिकायत मिल रही थी कि स्कूल कॉलेजों के गेट पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ होती है। हालांकि, पुलिस कागजों में एंटी रोमियो स्क्वायड रोजाना शहर में अभियान चलाता है, लेकिन इसके बावजूद शिकायतें आ रही थीं। बुधवार को नगर कोतवाल अरुणा राय ने एंटीरोमियो दल की कमान खुद संभाल ली। वह सबसे पहले गांधी बाल निकेतन स्कूल के गेट पर पहुंची। यहां पर तीन से चार छात्र एक ग्रुप में खड़े नजर आए। जब उनसे स्कूल में अंदर नहीं जाने का कारण पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद इन छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद जीजीआइसी और मुस्लिम डिग्री कॉलेज के गेट पर भी छात्रों से घंटों तक पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि करीब 12 छात्रों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई। इसके अलावा माता पिता को भी फोन पर पुलिस की तरफ से छात्रों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा नगर कोतवाल ने प्राथमिक विद्यालयों में जाकर छोटी बच्चियों को भी गुड़ व बैड टच की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed