फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कस्तूरबा विद्यालयों में सुरक्षा को लेकर होगी समीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कस्तूरबा विद्यालयों में सुरक्षा को लेकर होगी समीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को राज्य परियोजना निदेशक समीक्षा करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आठ प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे। वहीं, समीक्षा में बीएसए और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में बदलाव, लर्निंग आउटकम के आधार पर हुई परीक्षा और स्वेटर वितरण समेत आठ बिंदुओं पर परिषदीय स्कूलों में भवनों की स्थिति से लेकर शिक्षण कार्य और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद द्वारा सभी बीएसए को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया हैं। इसमें शुक्रवार को जनपद समेत प्रदेश के सभी बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी, लेखाधिकारी समेत अन्य अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित रहकर अपने जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसमें प्रमुख बिंदु कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा को लेकर होमगार्डों की तैनाती और स्वेटर वितरण के संबंध में जानकारी ली जाएगी। वहीं, मानस संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन कार्य कराए जाने, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की बालिकाओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता व विद्यालय में रिक्त पद समेत अन्य योजनाओं की जानकारी पूछीं जाएगी। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक द्वारा दी गई बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed