फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

छात्रा का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
छात्रा का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक आरोपी ने छात्रा का फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपडेट कर दिया। पीड़िता व उसके परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें हत्या की धमकी दी है। पीड़ित पिता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसक ी बेटी स्याना के ही एक स्कूल में पढ़ाई करती है। गत 4 दिसंबर को बुलंदशहर नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने उनकी पुत्री का फोटो कहीं से ले लिया था। जिसे आरोपी ने एडिट कर अश्लील बनाया और सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अपडेट कर दिया। पीड़िता को जब इस बाबत जानकारी हुई तो उसने अपने परिजनों को भी बताया। परिजनों ने आरोपी युवक की जानकारी हासिल कर उससे संपर्क कर इस संबंध में विरोध प्रकट किया। आरोप है कि इस बाबत आरोपी युवक ने उल्टा पीड़ित पिता व उसके परिजनों को हत्या की धमकी दी है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा, उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed