फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now complaints related roadways will also be on Twitter

अब रोडवेज की समस्याओं की भी ट्वीटर पर होगी शिकायत

Thu, 21 Nov 2019 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now complaints related roadways will also be on Twitter
प्रतीकात्मक तस्वीर

रेलवे की तर्ज पर उप्र परिवहन निगम ने यात्रियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ट्वीटर पर शिकायत लेने की योजना बनाई है। लखनऊ में इसके लिए सोशल मीडिया सेंटर बनाकर समाधान शुरू कर दिया है। साथ ही ट्वीटर के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में मंत्रालय समेत रोडवेज के आलाधिकारी भी सीधे दखल दे सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि उप्र परिवहन निगम की बसों के यात्रियों के पास अब तक एक टोल फ्री नंबर ही शिकायत का माध्यम था। मगर, इस व्यवस्था से यात्रियों को शिकायतों के समाधान के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कभी नंबर न मिलने तो कभी नंबर रिसीव न होने जैसी समस्या बन रही थी। जिसकी शिकायतें मंत्रालय पर मिल रही थी। जिसे परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने संज्ञान में लेते हुए समस्या का समाधान करने के लिए लखनऊ में सोशल मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए टोल फ्री नंबरों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि परिवहन निगम से संबंधित सभी समस्याओं और सुझावों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। शिकायत गंभीर होने पर संबंधित का 24 घंटे में निस्तारण किया जा रहा है। बताया कि यात्री व्हाट्सएप नंबर 9415049606, टोल फ्री नंबर 18001802877 और ट्वीटर एकाउंट ञ्चक्कस्क्त्रस्ञ्जष्ट॥क्त, ञ्चष्टत्ररूह्रक्कस्क्त्रस्ञ्जष्ट ह्रक्त्रस् ञ्चष्टत्ररूञ्जक्कस्क्त्रस्ञ्जष्ट पर शिकायत भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed