{"_id":"5dd6cb098ebc3e5474296b12","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd188747020","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली सिगरेट बेचने पर चार हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली सिगरेट बेचने पर चार हजार जुर्माना
विज्ञापन
खुली सिगरेट बेचने पर चार हजार जुर्माना
बुलंदशहर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब खुली सिगरेट बेचने वालों पर कार्रवाई शुरू की है। ऐसे दुकानदारों से सिगरेट जब्त करते हुए चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, भूड़ चौराहे पर विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में रंगीन चावल मिली हुई बिरयानी को नष्ट कराया।
खाद्य सुरक्षा विभाग जनपद में कभी प्रतिबंधित पॉलीथिन तो कभी दूध व अन्य गोदामों पर छापा मार रहा है। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने खुली सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। विभाग के डीओ डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि खुली हुई सिगरेट बेचे जाने के खिलाफ नगर में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पांच लोगों को खुली सिगरेट बेचते पकड़ा गया। इन पर चार हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। बताया कि भूड़ चौराहे पर दानिश और सुमित पर एक-एक हजार रुपये, मामन चौकी पर अनिल कुमार पर पांच सौ रुपये, भूड़ चौराहा स्थित फैमिली ढाबा पर एक हजार और पुरानी सब्जी मंडी स्थित शंकर बीड़ी हाउस पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा भूड़ चौराहे पर रंगीन चावल की बिरयानी की बिक्री होते पाई गई। वहां पर बड़ी मात्रा में बिरयानी नष्ट कराई गई और गंदगी को देखकर व्यापारी को नोटिस जारी किया गया। टीम में डीओ डॉ. गौरीशंकर, केपी सिंह, धनंजय सिंह, संदीप तिवारी, विनोद कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है रंग मिले हुए चावल
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. हितेश कौशिक ने बताया कि रंग मिले चावल खाने से लीवर पर बुरा असर पड़ता है। पाचन क्रिया खराब हो जाती है। गुर्दे खराब होने लगते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है। इसके खाने से आंतों में भी कई तरह के इंफेक्शन हो जाते हैं।