फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बच्चों से झाड़ू लगवाने और कूड़ा उठवाने का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
स्याना क्षेत्र के गांव नयाबांस के प्राथमिक विद्यालय में झाडु लगाने के बाद कूड़ा लेकर जाते बच्चो? - फोटो : BULANDSHAHR
बच्चों से झाड़ू लगवाने और कूड़ा उठवाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों में बच्चों से झाड़ू लगवाने के साथ कूड़ा उठवाया जा रहा है। स्कूल में बच्चों से कूड़ा उठवाने और झाड़ू लगवाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल होने से अफसर मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वायरल वीडियो स्याना क्षेत्र के गांव नयाबांस स्थित प्राथमिक स्कूल का बताया जा रहा है।
बता दें कि शासन से लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को उच्च शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही विभिन्न योजनाएं भी संचालित की जा रही है। इसके बावजूद परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई की जगह बच्चों को साफ-सफाई कराने के साथ अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो स्याना क्षेत्र के गांव नयाबांस स्थित प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है। तीन मिनट की वीडियो में बच्चे परिसर में झाडू लगाकर साफ-सफाई करते नजर आते हैं। वहीं, झाडू लगवाने के बाद बच्चे कूड़े को एकत्र कर ले जाते हुए नजर आते हैं। वीडियो वायरल होने से विद्यालय के शिक्षकों समेत शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अफसर मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

---------
इससे पूर्व भी आ चुके हैं कई मामले
परिषदीय स्कूल में साफ-सफाई करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। बल्कि इससे पूर्व भी बच्चों से साफ-सफाई कराने के कई मामले उजागर हो चुके हैं। इतना ही नहीं बच्चों से मिड डे मिल का सामान उठवाने के साथ 50 किलो से अधिक वजन के सामान उठाने के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद अफसर मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहता है। लेकिन शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में स्कूल के शिक्षकों से जवाब तलब किया जाएगा।
- कुसुम सैनी, एबीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed