फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अब सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगे एमएसटी काउंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अब सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगे एमएसटी काउंटर
विज्ञापन

बुलंदशहर। रोडवेज बस अड्डे पर अब एमएसटी बनवाने के लिए आवेदकों को भटकना नहीं पड़ेगा। अब सुबह सात से शाम सात बजे तक एमएसटी काउंटर संचालित किए जाएंगे। काउंटर बंद होने से संबंधित समाचार प्रकाशित होने के बाद एआरएम ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने समय में बदलाव करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

एमएसटी बनवाने के लिए अब तक काउंटर खुलने का समय सुबह आठ से शाम चार बजे तक का था, लेकिन काउंटर अधिकांश समय बंद रहता था। जिसकी शिकायत मिलने पर अमर उजाला द्वारा मंगलवार के अंक में ‘रोडवेज बस अड्डे पर एमएसटी काउंटर बंद, आवेदक परेशान’ शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। समाचार प्रकाशित होने से काउंटर कर्मी और निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया। एआरएम ने काउंटर खुलने और बंद होने के समय में बदलाव करते हुए मामले की जांच शुरू करवा दी है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि एमएसटी बनवाने के लिए आवेदकों को परेशानियां न हो, इसके लिए काउंटर का समय बढ़ा दिया गया है। अब सुबह सात से शाम सात बजे तक काउंटर खुले रहेंगे। इस दौरान काउंटर पर तैनात कर्मी के बिना कारण नदारद रहने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed