{"_id":"5dd2dad18ebc3e548649fdb8","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1886014114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के विवेक ने 1500 मीटर इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के विवेक ने 1500 मीटर इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
बुलंदशहर के विवेक ने 1500 मीटर इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
विज्ञापन
अनूपशहर । अनूपशहर क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी धावक विवेक कुमार ने पंद्रह सौ मीटर दौड़ में अब तक कई गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। जेएनएल स्पोर्ट्स स्टेडियम दिल्ली में खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित पंद्रह सौ मीटर दौड़ में विवेक पुत्र चमन सिंह ने इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर न केवल उत्तरप्रदेश व अनूपशहर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि रेलवे ने उसे एसआई पद की नौकरी भी दे दी है। जिस पर विवेेक 26 दिसम्बर को ग्वालियर में पदभार ग्रहण करेंगे। विवेक ने पंद्रह सौ मीटर की दौड़ को तीन मिनट सैंतालिस सेकेंड में पूरा कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। विवेक कुमार ने बताया कि उसका सपना एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करना है। अब तक विवेक कई राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। किसान परिवार से सरोकार रखने वाले युवक के इस कामयाबी को हासिल करने पर गांव जटपुरा में लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।