{"_id":"5dd2d8008ebc3e5498578930","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1886004108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर लेखपाल निलंबित, नौ लोगों को जारी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर लेखपाल निलंबित, नौ लोगों को जारी नोटिस
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
पराली जलाने पर लेखपाल निलंबित, नौ लोगों को जारी नोटिस
बुलंदशहर। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए डीएम के आदेश का सही ढंग से पालन नहीं करने पर अब अफसरों और कर्मियों पर कार्रवाई होना शुरू हो गया है। रविवार को क्षेत्र में पराली जलते पाए जाने पर अनूपशहर के लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। साथ ही एक काश्तकार पर 2.5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रशासन प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा है। आए दिन जिला प्रशासन की ओर से प्रदूषण फैलाने वाली ईकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गत दिनों अनूपशहर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बांगर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के दौरे के दौरान खेत में पराली जलती मिली थी। जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई थी। एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि रविवार को तहसील अनूपशहर के गांव मोहम्मदपुर बांगर के एक खेत में पराली जलते हुए पाई गई। मामले में खेत मालिक (काश्तकार) नन्ही देवी पत्नी राम सिंह पर 2.5 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही लेखपाल अशोक यादव पर कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा गांव चरौरा में नरेंद्र पुत्र चरन सिंह पर अपने घर के सामने कृषि अपशिष्ट जलाए जाने पर 2.5 हजार और नफीस पुत्र माशाअल्ला निवासी गांव आहार पर भी 2.5 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि, दीपावली के बाद से अब तक जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई ने अब तक 517 को प्रदूषण फैलाने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके अलावा 13,95,650 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चार कर्मचारियों को अब तक लापरवाही के चलते निलंबित किया जा चुका है।
प्रदूषण अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
बुलंदशहर। प्रदूषण के चलते जनपद का एक्यूआई अपने खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर शिकंजा कसने की कमान संभाली। एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंघल ने प्रदूषण के खिलाफ खुर्जा में अभियान चलाया था। कार्रवाई के अंतर्गत खुर्जा में करीब 40 से 50 ऐसी भट्टियां प्रकाश में आई जो गुजरात से सोना-चांदी की मिट्टी लाकर उससे धातु निकाल रही थी। ये भट्टियां प्रदूषण विभाग की बिना एनओसी के चल रही थी। जिनके खिलाफ प्रदूषण विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अक्तूबर माह में चले अभियान में भी कई ईकाइयों पर प्रदूषण फैलाने के मामले में कार्रवाई की गई थी। 13 नवंबर को एडीएम मनोज कुमार सिंघल को सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में टायर जलाकर तेल व कार्बन बनाने वाली कई ईकाइयां संचालित मिली। 15 नवंबर को एडीएम ने स्वयं निरीक्षण किया और प्रदूषण फैला रही तीन इकाइयों पर एफआइआर दर्ज कराई थी। प्रदूषण फैलाने वाली ईकाइयों पर कार्रवाई न करने पर एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंघल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जीएस श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण तलब किया है।
--------
जिला प्रशासन जनपद में प्रदूषण खत्म करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। लापरवाही पर अब तक चार कर्मचारी भी निलंबित किए गए है। कई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
- मनोज कुमार सिंघल, एडीएम फाइनेंस