{"_id":"5dd2d68c8ebc3e54ec352c41","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd188600143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में छात्र की गोली मारकर हत्या, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में छात्र की गोली मारकर हत्या, सनसनी
विज्ञापन
मृतक संदेश का फाइल फोटो
- फोटो : BULANDSHAHR
बुलंदशहर में छात्र की गोली मारकर हत्या, सनसनी
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढोला के नगला में रविवार देर शाम खेत पर गए छात्र की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों व हत्यारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ढोला नगला निवासी युवक संदेश (22) पुत्र दिनेशचंद हरियाणा के सोनीपत में पॉलिटेकिभनक का छात्र है। बीते दिनों वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि रविवार को संदेश खेत पर गया था। देर शाम वापस न आने पर उसकी अपने परिजनों से फोन पर बात हुई थी। उसने खेत से जल्द ही घर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन, काफी देर तक भी वह वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि उसका चचेरा भाई आदेश व पिता दिनेशचंद खेत पर गये। काफी तलाश के बाद संदेश का शव आम के बाग में पड़ी पराली के पास मिला। संदेश के सीने में गोली लगी हुई थी। सूचना मिलने पर अन्य ग्रामीण व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा महेशचंद ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।