फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

फैसले से एक रात से ही बाजारों में सामान खरीदने को पहुंचे लोग.. जाने क्यों

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
फैसले से एक रात से ही बाजारों में सामान खरीदने को पहुंचे लोग.. जाने क्यों
विज्ञापन

बुलंदशहर। सुप्रीम कोर्ट के सुप्रीम फैसले की घोषणा होते ही जनपदवासियों ने शुक्रवार देर रात से ही एहतियातन घरेलू और जरूरी खाद्य पदार्थों की खरीदारी की। इस दौरान लोगों ने दुकानदारों को फोन कर अपना सामान भी नोट कराया और होम डिलीवरी के माध्यम से सामान दुकानदारों ने उनके घर भी पहुंचाया। हालांकि, शनिवार शाम को स्थिति सामान्य रही।
शुक्रवार देर शाम को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने की सूचना, स्कूल बंद होने के शासन के निर्देश मिलने के बाद जनपदवासियों में बेचैनी सी बढ़ गई थी। लोग शुक्रवार देर शाम से ही बाजार पहुंचने लगे। शहर के कई मार्केट शुक्रवार देर रात तक खुले रहे। कुछ लोगों ने फोन पर ही दुकानदारों को अपना घरेलू और जरूरी खाद्य पदार्थों की सूची नोट करा दी। जिसके बाद दुकानदारों ने लोगों का सामान उनके घरों तक होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाया। दिल्ली रोड पर एक जनरल प्रोविजन स्टोर के संचालक निशांत तेवतिया ने बताया कि शुक्रवार देर शाम से ही उनके फोन पर ग्राहकों के फोन होम डिलीवरी के लिए आए। वहीं, अन्य दिनों की अपेक्षा स्टोर एक घंटा देरी से बंद हुआ। वहीं, शनिवार सुबह छह बजे ही ग्राहकों की मांग को देखते हुए स्टोर को खोलना पड़ा।
विज्ञापन

--------
सब्जी मंडी से थोक में सब्जी लेने पहुंचे लोग
शनिवार सुबह लोग नवीन फल एवं सब्जी मंडी, लाल तालाब सब्जी मंडी, साठा मंडी आदि स्थानों पर थोक में सब्जी लेने पहुंचे। यहां भी अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ अधिक दिखाई दी। वहीं, इसके चलते दुकानदारों व आढ़तियों के चेहरे भी खिले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रेलवे स्टेशन पर चला अभियान
पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार रात से ही स्टेशन पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार को भी ट्रेनों के आवागमन के समय यात्रियाें की चेकिंग की गई। साथ ही ट्रेनों की बोगियों में सघन चेकिंग की गई।
--------
कई प्रतिष्ठान रहे बंद
शनिवार को कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। हालांकि, इस संबंध में कोई भी प्रशासनिक आदेश-निर्देश जारी नहीं हुए थे। दिन में बंद रहे कुछ प्रतिष्ठानों को व्यापारियों ने शाम के समय स्थिति सामान्य रहने पर खोला।

--------
पुलिस आफिस, कोतवाली में पसरा सन्नाटा
शनिवार को फैसले के चलते अधिकारियों के सख्त दिशा-निर्देश पर थाना-कोतवाली में तैनात अधिकतर पुलिसकर्मियाें की फील्ड में ड्यूटी लगाई गई थी। जिसके चलते पुलिस आफिस और नगर कोतवाली में भी सन्नाटा पसरा नजर आया। अधिकारी और पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed