{"_id":"5dc6ff7a8ebc3e5b6e7f35f9","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1879967124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय से शिक्षकों का संबद्धीकरण होगा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय से शिक्षकों का संबद्धीकरण होगा समाप्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब बीएसए कार्यालय से शिक्षकों का संबद्धीकरण समाप्त होगा। यह आदेश मिलते ही कार्यालय में हड़कंप मचना शुरू हो गया है। यह आदेश शासन की अपर मुख्य सचिव ने जारी कर बीएसए को तत्काल प्रभाव से इसका पालन करने के लिए भी निर्देशित किया है।
बता दें कि बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय में लिपिकों की कमी है। कार्यालयों में काम अधिक होने और समय से पूरा न कराने के िलए कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले शिक्षकों का संबद्धीकरण किया गया था। दोनाें विभागों में इस समय कुछ शिक्षक और अनुदेशक संबद्ध हैं। इन शिक्षकों का संबद्ीधकर निरस्त करनेके लिए अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उनका कहना हे कि शिक्षक और अनुदेशकों के स्कूल में न होने से शिक्षा व्यवस्था पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए शिक्षकों का किसी भी अन्य विद्यालय और कार्यालय में न लगाया जाए। जिन कार्यालयों में संबद्धीकरण है उसे तत्काल प्रभाव से समाप्त कर इन शिक्षकों को जल्द से जल्द स्कूल जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि कार्यालय मेें शिक्षक और अन्य कर्मचारियों के संबद्धीकरण की काफी चर्चा रहती है। इन पर कई तरह के आरोप भी लगते रहे हैं। यदि अब जारी किए गए आदेश का पालन किया गया तो लगाए जा रहे आरोपों पर भी विराम लग जाएगा।
कोट =
अपर मुख्य सचिव के आदेश का पालन किया जाएगा। मैंने अभी हाल ही में चार्ज संभाला है। पता किया जा रहा है कि कार्यालय में कितने शिक्षक और अनुदेशक आदि संबद्ध हैं, ताकि उनका पता कर आगामी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
- अखंड प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर