फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

महिला कांस्टेबल ने एक अधिकारी पर लगाए आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आभासी तस्वीर। (amar ujala) - फोटो : amar ujalaamar ujala
महिला कांस्टेबल ने एक अधिकारी पर लगाए आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम से एक महिला कांस्टेबल की एक अधिकारी के साथ चैट और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला कांस्टेबल अपने अधिकारी पर उत्पीड़न करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व अश्लील बातें करने का आरोप लगाती नजर आ रही है। पूरे मामले में एसएसपी ने जांच बैठा दी है।

जनपद के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसे एंटी रोमियो टीम में शामिल किया गया था। बताया कि एंटी रोमियो टीम की दिन भर की गतिविधियों की फोटो आदि उसे अपने सीनियर अधिकारी को भेजनी होती थी। व्हाट्स पर फोटो भेजने के दौरान उसके सीनियर अधिकारी ने उसका नंबर सेव कर लिया। उसके बाद वह उसे व्हाट्स नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने लगा और दोस्ती के लिए उसपर दबाव बनाने लगा। मैसेज के माध्यम से वह उससे रिलेशन स्टेटस के बारे में पूछता था। बताया कि उक्त अधिकारी उसे अपने रूम पर चाय पर आमंत्रित करने के लिए दबाव बनाता था। कई बार उक्त अधिकारी ने उसे बहाने से अपने कमरे के लिए बुलाने के लिए प्रयास किया। बताया कि बहाने से कई बार उक्त अधिकारी ने उसे अपनी निजी कार में भी बैठाना की कोशिश की। बताया कि नंबर ब्लॉक करने पर उक्त अधिकारी उसे धमकी देता था और दबाव में लेकर नंबर को अनब्लॉक कराता था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने पूरे प्रकरण में जांच बैठा दी है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed