फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आज धनतेरस में हो सकता है करोड़ों का कारोबार जाने..

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
चौक बाजार में धनतेरस से पूर्व संध्या पर सजने लगी बर्तनों की दुकानें। - फोटो : BULANDSHAHR
आज धनतेरस में हो सकता है करोड़ों का कारोबार जाने..
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली से पहले धनतेरस शुक्रवार को है। इस दौरान जनपद के बाजारों में करोड़ों का कारोबार होने की संभावना है। इसे लेकर जनपद के बाजारों में रौनक और बढ़ गई है। सोने-चांदी और बर्तन की दुकानें सज गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट को भी बूम की उम्मीद है।
धनतेरस नजदीक आते ही बाजारों में दुकानदारों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। साथ ही ग्राहकों की पसंद को पूरा करने के लिए हर तरह का सामान उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। बाजार में कोई ही ऐसा सामान होगा, जिसकी ग्राहकों को चाह हो और वह उपलब्ध न हो। जनपद के बाजारों में बर्तन की दुकान या फिर सराफा और इलेक्ट्रानिक की, सभी ने तैयारी पूरी करते हुए सामान को सजाना शुरू कर दिया है। इसका एक कारण यह भी है कि जितनी जल्दी ग्राहक को सामान उपलब्ध करवाया जाएगा, उतनी ही जल्दी अधिक सामान बेचा जा सकेगा। धनतेरस पर हर बार ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। दिवाली से लेकर भाई दूज तक का सामान इसी दिन खरीदने के लिए सभी तैयारी कर लेते हैं। ऐसे में इस बार जनपद के बाजारों में करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राशि की कसौटी पर शुभ खरीदारी देगी लाभ
जहांगीराबाद। धनतेरस पर की जाने वाली खरीदारी को काफी शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि यदि जातक अपनी राशि के मुताबिक खरीदारी करें तो न सिर्फ वह वस्तु भाग्यशाली साबित होती है बल्कि अन्य कार्यों में भी शुभ योग बन जाते हैं। यह जरूरी नहीं कि धनतेरस पर मंहगी वस्तु ही खरीदी जाए, बल्कि अपनी क्षमता के मुताबिक राशि के लिए खरीदी जाने वस्तु लाभ देती है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र आचार्य के मुताबिक इस बार धनतेरस पर अमृत योग बन रहा है। इससे पूर्व यह योग 2014 को बना था। धनतेरस पर शुक्रवार को दिन हस्त नक्षत्र पर चंद्रमा होनेे के कारण यह अद्भुत संयोग बना है। शुक्रवार को ही भगवती लक्ष्मी का प्राकट्रय दिवस है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस शुभ अवसर पर सोना, चांदी, बिजली के उपकरण, बर्तन खरीदने से सब वस्तुओं की 13 गुना वृद्धि होती है। इस दिन शुद्ध धातु खरीदना लाभप्रद रहेगा। वहीं भविष्य में स्थाई रहने वाली वस्तुओं की खरीदारी काफी शुभ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर परफ्यूम मोमबत्ती से महकेगा घर-आंगन
बुलंदशहर। दिवाली के त्योहार को लेकर जनपद के बाजार तैयार हैं। अब इस त्योहार को खास बनाना है तो खास करना भी होगा। इसके लिए बाजार में कई चीजें मौजूद हैं। घर में मोमबत्ती तो हर कोई जलाएगा। लेकिन यही मोमबत्ती पूरे घर को महका दे तो और ही मजा आ जाएगा। इसके अलावा मोमबत्ती अगर आसमान में भी उड़े तो नजारा कुछ खास होगा। बाजार में परफ्यूम वाली कैंडल और उड़ने वाले कैंडल भी हैं, जिन्हें शौकीन लोग खरीदेंगे। उड़ने वाली कैंडल की कीमत 60 से लेकर 200 रुपये तक है। वहीं, दूसरी ओर धनतेरस पर वाहनों की भी खूब बिक्री होगी। इसके लिए लोगाें ने कार, बाइक, स्कूटी और ट्रैक्टर आदि की बुकिंग पहले ही कर दी थी। ऐसे में बृहस्पतिवार को वाहन शोरूम पर भी ग्राहकों की भीड़ रहेगी।

जाम के झाम से जूझेंगे बाजार
धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं तो शुक्रवार को बाजारों में रौनक बढ़ने के साथ ग्राहकों की भी संख्या में इजाफा होगा। ऐसे में जाम के झाम से भी लोग जूझ सकते हैं। इसका कारण यह है कि सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क व गलियों में बने गड्ढे और उड़ती धूल रहेगी। वहीं, बाजारों में दुकानदारों ने भी सामान दुकान के बाहर सजा दिया है। ऐसे में मार्ग सिकुड़ गए हैं। ऐसे में ग्राहकों को चाहिए कि वह बाजार जाते समय इस बात का ध्यान रखें कि कहीं ऐसा न हो कि वह जाम के झाम में फंस जाएं और परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed