फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

चिकित्सक को दिखाने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी ने लिए रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
चिकित्सक को दिखाने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी ने लिए रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी पर डिबाई क्षेत्र निवासी एक युवक ने रुपये देने के बाद चिकित्सक से उपचार कराने का आरोप लगाया है। साथ ही कर्मी पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
डिबाई क्षेत्र के गांव गौसमी निवासी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी दो माह से बीमार चल रही थी। जिसका डिबाई के ही सरकारी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। सुधार न होने पर चिकित्सकों ने पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि 15 दिन पूर्व उपचार के लिए जिला अस्पताल गया था। वहां ओपीडी में चिकित्सक के न मिलने पर बैरंग लौटना पड़ा। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व चिकित्सक को पुन दिखाने का प्रयास किया तो चिकित्सक के न मिलने पर कर्मचारी ने रुपये की मांग की। कर्मचारी का कहना था कि रुपये देने पर ही चिकित्सक देखेंगे। विरोध करने पर कर्मचारी ने अभद्रता और मारपीट की। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दलालों का रहता है जमावड़ा
जिला अस्पताल की ओपीडी में एक रुपये की पर्ची पर निशुल्क उपचार मिलता है, लेकिन चिकित्सकों के न मिलने पर इसका फायदा बाहर स्थित मेडिकल स्टोर के कर्मचारी उठा रहे हैं। जो मरीज को बहला-फुसलाकर महंगी दवाइयां दिलवाने का काम कर रहे हैं। मरीज महंगी दर पर दवाइयां मिलने की स्वास्थ्य अफसरों से कई बार शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले की शिकायत मिलने पर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। बाहरी लोगों के ओपीडी से मरीज को ले जाने वाले मामले में भी जांच कराई जाएगी। - डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed