फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

टुक्कीमल खटीक बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, हुसैन शहर अध्यक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष टुक्कीराम खटीक। - फोटो : BULANDSHAHR
टुक्कीमल खटीक बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, हुसैन शहर अध्यक्ष
विज्ञापन

बुलंदशहर। लंबे समय के बाद आखिर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को 51 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इसमें बुलंदशहर जनपद का जिला अध्यक्ष टुक्कीमल खटीक को बनाया गया है। जबकि शहर अध्यक्ष हुसैन को नियुक्त किया गया है।
इससे पूर्व जनपद में कांग्रेस से अध्यक्ष पंडित सुभाष गांधी और शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर रहे। लोकसभा चुनाव के बाद ऑल इंडिया कमेटी ने जनपद स्तर की पार्टी की कमेटियों को भंग कर दिया था। इसके चलते पिछले काफी दिनों से पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार था। मंगलवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें टुक्कीमल खटीक को जिला अध्यक्ष और हुसैन को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके चलते उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष टुक्कीमल खटीक सिकंदराबाद के रहने वाले हैं। उन्हाेंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य बड़े नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और लगन से निभाते हुए जनपद में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। अब जल्द ही जिला कार्यकारिणी का भी गठन हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर शहर अध्यक्ष हुसैन कस्बा औरंगाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पिता भी थे सक्रिय कार्यकर्ता
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष टुक्कीमल खटीक का परिवार तीन पीढ़ियों से पार्टी की सेवा करता आ रहा है। उनके पिता त्रिलोक खटीक ने वर्ष 1996 में खुर्जा लोकसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। टुक्कीमल खटीक का परिवार लगातार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा होने के साथ हमेशा सक्रिय रहा। उनके पिता त्रिलोक खटीक भी पार्टी में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष की लाइन में लगे नेताओं में मायूसी
जब जिला कार्यकारिणी भंग हो गई थी तो पार्टी के उच्च नेताओं ने पिछले दिनों नगर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। इसमें जिला अध्यक्ष पद के लिए नाम भी मांगे गए थे। इस पर जनपद से 14 से अधिक नेताओं ने अपने नाम जिला अध्यक्ष पद के लिए देकर दावेदारी ठोकी थी। पिछले काफी दिनों से यह सभी नेता जिला अध्यक्ष पद को पाने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रहे थे, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed