फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

घायल मासूम का इलाज कर रहे एम्स ने बाल कल्याण समिति से मांगी रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
घायल मासूम का इलाज कर रहे एम्स ने बाल कल्याण समिति से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। करीब ढाई वर्षीय एक मासूम बच्ची लगभग एक सप्ताह पहले नगर के ऊपर कोट क्षेत्र स्थित झाड़ियों में घायल अवस्था में मिली। गंभीर हालत में मासूम का एम्स में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाल कल्याण समिति से अभी तक इस मामले में संपर्क नहीं किया। जिसके कारण मासूम को अब एम्स से छुट्टी नहीं मिल पा रही है। एम्स के चिकित्सकों ने मासूम के मामले में बुलंदशहर बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट मांगी है। अभी तक पुलिस मासूम के परिजनों का अभी कुछ पता नहीं लगा सकी है।
बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व बाल कल्याण समिति के कार्यालय में कुछ लोग आए और उन्होंने मासूम के बारे में वहां मौजूद कर्मचारियों को जानकारी दी। लोगों ने बताया कि उन्हें उपर कोट के पास झाड़ियों में एक ढाई वर्षीय मासूम पड़ी मिली और उसके शरीर पर चोट के निशान है। गंभीर हालत में मासूम को अस्पताल भी ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि मासूम की गंभीर हालत देखते हुए उसे एम्स में भर्ती कर लिया गया। समिति के कार्यालय विकास भवन में पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों को रिपोर्ट देने की बात भी कही थी, किंतु अभी तक कोतवाली से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। समिति के सदस्यों ने मामले में कोतवाली पुलिस से उसी दौरान जानकारी भी मांगी थी। मामले को एक सप्ताह होने के बाद अब एम्स में मासूम ठीक है और एम्स के चिकित्सकों ने उसकी छुट्टी के लिए बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

-------
समिति को देनी होती है तत्काल रिपोर्ट
बता दें कि मासूमों के मामले में बाल कल्याण समिति काफी तेजी से कार्य करती है। ऐसे में यदि किसी मासूम का केस आता है, तो पुलिस को तत्काल बाल कल्याण समिति की मदद से उस पर कार्य करना होता है। मगर, ढाई वर्षीय मासूम के बारे में अभी तक पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अभी तक पुलिस की ओर से मासूम के बारे में सूचना दी गई थी। जानकारी मांगी गई है और मासूम के परिजनों का पता लगाया जाएगा। एम्स में मासूम का इलाज चल रहा है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। - डा. भूपेंद्र सिंह, सदस्य, बाल कल्याण समिति बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed