{"_id":"5da218628ebc3e93b774ff8a","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1862972194","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 अक्तूबर को होगी ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 अक्तूबर को होगी ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए दिए गए शपथ पत्रों की जांच 18 अक्तूबर को होगी। यह आदेश डीएम रविंद्र कुमार ने जारी किए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सिकंदाराबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र के 142 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 96 क्षेत्र पंचायत सदस्याें ने शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव की मांग की है। इन सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव की मांग के शपथ मिलने पर आगामी कार्रवाई के लिए डीएम को अवगत करवाया। डीएम रविंद्र कुमार ने उक्त प्रकरण की जांच कर शपथ पत्रों की जांच आदि के लिए 18 अक्तूबर की तिथि जारी कर दी है। जांच के लिए जिला विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है। इस दिन होने वाली कार्रवाई की रिपोर्ट जांच अधिकारी डीएम को उपलब्ध करवाएंगे। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।