फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर में रंगदारी न देने पर आरोपियों ने युवक पर की फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर में रंगदारी न देने पर आरोपियों ने युवक पर की फायरिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पड़ौकियान में दबंगों ने रंगदारी न देने पर एक मीट व्यापारी के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की। घटना से पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पड़ौकियान निवासीं मीट व्यापारी रिजवान पुत्र मजीद अपने परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाले कुछ लोग आपराधिक व दबंग प्रवृत्ति के हैं। आरोप है कि बीते कुछ दिनों से आरोपी पीड़ित रिजवान के भाई फैजान से रंगदारी की मांग कर रहे थे। रंगदारी न देने पर फैजान को गंभीर परिणाम भुगत लेने की धमकी दी जा रही थीं। पीड़ित रिजवान ने बताया कि शुक्रवार देर रात चार आरोपी अपने हाथों में तमंचे लेकर उसके घर में घुस आए और भाई फैजान से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने घर पर ही फैजान को मारने की नीयत से तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी। हमले में फैजान बाल-बाल बच गया। फायरिंग व शोर शराबा सुनकर लोगों को एकत्रित होते हुए देख आरोपी पक्ष पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। उधर, सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। नगर पुलिस घटना को दोनों पक्षों के मध्य विवाद और मारपीट मान रही है। पीड़ित पक्ष ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दे दी है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed