{"_id":"5d9638968ebc3e93b95234d0","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1857523198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद बंधक बनाकर पीड़िता से किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद बंधक बनाकर पीड़िता से किया निकाह
विज्ञापन

बुलंदशहर। थाना खुर्जा देहात के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही कुछ युवकों पर उसकी पुत्री के साथ पहले दुष्कर्म फिर जबरन निकाह कराने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित परिवार ने खुर्जा देहात पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पर खुर्जा देहात के एक गांव के ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी से मिलकर बताया कि वह गरीब मजदूर व्यक्ति है। आरोप लगाया कि 23 जुलाई को गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। बाद में रिपोर्ट न हो इसके लिए उसके परिजनों ने बेटी को बंधक बनाकर उसका निकाह आरोपी से करा दिया और निकाहनामे पर बंधक बनाकर ही जबरन हस्ताक्षर करा दिए। बताया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं उनके खिलाफ गांव में कोई नहीं बोलता है। आरोप लगाया कि खुर्जा देहात पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं कर रही है। एसएसपी संतोष कुमार ने संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।