{"_id":"5d94e4718ebc3e01711f78fe","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1856228182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता साफ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की जनता के लिए एक अच्छी खबर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ हो गया है। गांव चांदपुर में कृषि विद्यालय की जमीन चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 336 बेड के बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज में लोगों को आधुनिक चिकित्सा का लाभ मिलेगा।
बता दें कि जनपद में मेडिकल कॉलेज की मांग लंबी चली आ रही थी। इस मांग को पूरा करने की पहल ने वर्ष 2017 में जोर पकड़ा। भाजपा के सदर विधायक बीरेंद्र सिंह सिरोही और तत्कालीन सीएमओ ने जनपद में मेडिकल कॉलेज की मांग के लिए शासन को पत्र लिखा था। साथ ही सांसद भोला सिंह ने भी मेडिकल कॉलेज की मांग के लिए शासन से पत्र व्यवहार किया। शासन की ओर से जनपद में राजकीय मेडिकल कॉलेज की मांग पूरी हो गई। इसके साथ शासन ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए जिला प्रशासन को जमीन अधिग्रहण करने के आदेश दिए थे। जिला प्रशासन ने गांव चांदपुर स्थित 10 एकड़ से अधिक कृषि विभाग की जमीन का अधिग्रहण करने के साथ ही उसे चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन से राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता साफ हो गया है। जनपद में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने से हापुड़ समेत आसपास के जिलों को भी इससे लाभ मिलेगा। बताया गया कि इस मेडिकल कॉलेज में जिला पुरुष चिकित्सालय, मैटरनिटी विंग, कस्तूरबा महिला चिकित्सालय के अलावा पीपीसी चिकित्सालय को शामिल करते हुए कुल 336 शैय्या चिकित्सालय के रूप में बनाया जाएगा।
----------
इनसेट
गत दिवस मुख्यमंत्री की बैठक में हुआ आदेश जारी
बता दें कि जनपद सहित प्रदेश के अन्य जिलों में बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज के संबंध में विगत मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रीमंडल की बैठक ली। इस बैठक में जनपद में बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। अब मेडिकल कॉलेज के निर्माण की आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना है कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-----
कोट
जनपद में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण को शासन ने मंजूरी देकर जनता को एक बड़ी सौगात दी है। इसके बनने के बाद एक ही जगह सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही अब मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली जाने से भी जनता को मुक्ति मिलेगी।
- भोला सिंह, सांसद, बुलंदशहर लोकसभा सीट
-------
कोट
शासन ने मेडिकल कॉलेज की सौगात देकर यह साबित कर दिया है कि वह जनपद के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। इस पर अब अंतिम मुहर भी लग चुकी है। इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताता हूं।
- बीरेंद्र सिंह सिरोही, विधायक सदर
-----
उत्तर प्रदेश कैबिनेट में बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल गई है। तहसील के नजदीक कृषि विभाग की भूमि का चयन कर लिया गया है। इस संबंध में प्रभावी कर्यवाही शुरू कर दी गई है।
-रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी, बुलंदशहर