फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

किशोरी के मोबाइल पर भेजता था अश्लील मैसेज, अपहरण का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
किशोरी के मोबाइल पर भेजता था अश्लील मैसेज, अपहरण का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। मामले में पीड़ित पिता ने पड़ोसी गांव निवासी आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर देकर अपहरण करने व उनकी पुत्री के मोबाइल पर युवक द्वारा अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। लेकिन, पुलिस अभी तक न तो किशोरी को बरामद कर सकी है और न ही आरोपियों को दबोचा जा सका है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता पिता ने तहरीर देकर बताया कि गत 17 सितंबर की देर रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसे जानकारी हुई कि पड़ोसी गांव निवासी एक युवक सोनू उनकी पुत्री के फोन पर अश्लील मैसेज भेजता था। जिसका बीते दिनों विरोध भी किया था। लेकिन, आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुत्री को आरोपी युवक सोनू व उसका पिता बहला-फुसलाकर अपने साथ अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन, अभी तक न तो आरोपियों का सुराग लग सका है और न ही किशोरी की बरामदगी की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed