{"_id":"5d9397c38ebc3e0144721a9c","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd185552421","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पत्नि की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पत्नि की मौत
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिदराबाद से चामुंडा मैया के दर्शन कर लौट रहे स्कूटी सवार एक दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दंपति को राहगीरों ने एंबुलेंस द्वारा स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पत्नि की मौत हो गई।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर-समसपुर निवासी हुकुम सिंह सोमवार को अपनी पत्नि कैलाशों देवी के साथ जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खिदराबाद में चामुंडा मैया के दर्शन करने आऐ थे। परिजनों के मुताबिक सायं के वक्त जब उक्त दंपति दर्शन कर अपने गांव वापस जा रहा था तभी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखुपुर रौरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर जोर से लगने के चलते दोनों जमीन पर जा गिरे। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से उनको जहांगीराबाद सीएचसी भिजवाया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पत्नि कैलाशों देवी (54) ने दम तोड़ दिया।
कोट
शव का पंचनामा भरकर जहां पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है, वहीं मृतका के पुत्र टीटू की तहरीर पर अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। - विवेक शर्मा, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद