{"_id":"5d811f418ebc3e0131498b14","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd184570679","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में अब अक्तूबर में चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में अब अक्तूबर में चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में चलने वाला विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान को शासन ने स्थगित कर दिया है। अब यह अभियान अक्तूबर में चलाया जाएगा।
बता दें कि परिवहन विभाग समय-समय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाता है। जो सड़क हादसों को रोकने और लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने और जागरुक करने के उद्देश्यसे चलाया जाता है। वहीं, शासन ने बढ़ते सड़क हादसों को लेकर परिवहन विभाग को प्रदेश के सभी जनपदों में एक साथ विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे। गत वर्ष का दूसरा अभियान सोमवार से शुरू होकर 22 सितंबर तक चलाया जाना प्रस्तावित था। अभियान चलाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली थी, लेकिन रविवार रात को शासन स्तर से विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान को स्थगित करने के लिए आदेश जारी कर दिए। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि सितंबर माह में चलने वाला सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान शासन ने स्थगित कर दिया जो अब अक्तूबर में चलाया जाएगा। बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरुक किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।