फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अब बिना स्ट्रेचर मरीज वार्ड में गया तो कर्मचारी पर होगी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अब बिना स्ट्रेचर मरीज वार्ड में गया तो कर्मचारी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। अस्पताल की लगातार लापरवाही उजागर होने पर डीएम की फटकार के बाद सीएमओ ने कमान अपने हाथ में ले ली है। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कर्मियों को स्ट्रेचर से मरीजों को वार्ड व अन्य स्थान पर ले जाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार लाने की बात कही।

बता दें कि जिला अस्पताल में काफी समय से मरीजों को सुविधाएं लेने के लिए इधर से उधर दौड़ भाग करनी पड़ रही थी। वहीं, गंभीर मरीजों को तीमारदार द्वारा गोद में या कंधे पर लादकर वार्ड तक ले जाना पड़ रहा था। जबकि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में स्ट्रेचर और व्हील चेयर उपलब्ध हैं, साथ ही कर्मचारियों की भी फौज जमी पड़ी है। इसके बाद भी मरीज को वार्ड या चिकित्सक के पास ले जाते समय न तो कर्मचारी मिलते थे और न ही स्ट्रेचर। मजबूरन तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं, चिकित्सकों की लेटलतीफी भी मरीजों पर भारी पड़ रही थी। जिसकी जानकारी होने के बाद और प्रशासनिक अफसरों द्वारा निरीक्षण करने पर भी चिकित्सक लापरवाही बरत रहे थे। जिलाधिकारी द्वारा सीएमओ को अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के आदेश पर बृहस्पतिवार को सीएमओ द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि मरीज को भर्ती करने के लिए स्ट्रेचर अवश्य उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed