{"_id":"5d5998928ebc3e89d62c9271","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1825288188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीम हत्याकांड: परिजनों की मांग पर शासन ने सीबीसीआईडी को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीम हत्याकांड: परिजनों की मांग पर शासन ने सीबीसीआईडी को सौंपी जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व सदर विधायक हाजी अलीम की मौत के मामले में अब एक बार फिर से नया मोड़ सामने आया है। अलीम की मौत को आत्महत्या करार दे चुकी नगर पुलिस के खिलाफ परिजनों ने शासन से गुहार लगाई थी। उनकी मांग के अनुरूप शासन ने मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीसीआईडी को पूरे प्रकरण की जांच सौंप दी है। सीबीसीआईडी पूरे मामले की जांच प्रारंभिक स्तर से करेगी।
बता दें कि नवंबर 2018 के पहले पखवाड़े मे सदर सीट से दो बार विधायक रह चुके बसपा के हाजी अलीम का शव उनके कमरे में पड़ा मिला था। कमरे के अंदर से पुलिस ने दो खोखा कारतूस व पिस्टल बरामद की थी। जबकि, अलीम के सिर में एक गोली लगी हुई थी। कमरे से बरामद हुई पिस्टल लाइसेंसी थी। उस अलीम के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस संबंध में मृतक विधायक के पुत्र ने कई बार निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र भी लिखे थे। लेकिन, कुछ दिनों की जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने आगरा से आई फारेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद हाजी अलीम की संदिग्ध मौत पर आत्महत्या की मोहर लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने एफआर लगाकर हाजी अलीम की फाइल को बंद कर दिया था। लेकिन, दिवंगत हाजी अलीम के बेटे अनीस लगातार प्रकरण की जांच किसी दूसरी एजेंसी से कराने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में गत माह अनस ने शासन को पत्र भेजकर सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की थी। वहीं, अब अनस के शिकायती पत्र पर गत दिनों संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन सुनील कुमार पांडेय ने पुलिस महानिदेशक अपराध शाखा एवं अपराध अनुसंधान विभाग को पत्र लिखकर हाजी अलीम प्रकरण की सीबीसीआईडी से जांच कराने के आदेश दे दिए हैं।
कोट..
- पूर्व विधायक हाजी अलीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अब सीबीसीआईडी से जांच के आदेश हुए हैं। केस से संबंधित सभी जानकारी व सूचनाएं सीबीसीआईडी को सौंपी जा रही है। - अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी