{"_id":"5d3c98408ebc3e6cc30e93a0","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd181186556","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद रफी की तरह सिंगर बनना चाहता है शादाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद रफी की तरह सिंगर बनना चाहता है शादाब
विज्ञापन
जनपद का सितारा में स्याना निवासी शादाब।
- फोटो : BULANDSHAHR
मोहम्मद रफी की तरह सिंगर बनना चाहता है शादाब
बुलंदशहर। स्याना निवासी युवक मोहम्मद रफी और सोनू निगम की तरह बॉलीवुड में जगह बनाना चाहता है। इसके लिए करीब चार साल से मुम्बई में विभिन्न कार्यक्रमों और टीवी शो में प्रतिभाग कर चुका है। शादाब का सपना है कि वह बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर बन जनपद के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर सके।
स्याना नगर क्षेत्र निवासी फरजंद अली का बेटा शादाब बचपन में स्कूल की बेंच की थाप पर सिंगिग करता था। जिसकी सिंगिग में रुचि अधिक होने पर पिता ने उसे शास्त्रीय संगीत प्रभाकर, टेलीवीजन प्रोडक्शन एवं सिंगिग एंड म्यूजिक के लिए कॉलेज में प्रवेश दिलवाया। पिता फरजंद अली ने बताया कि तीन बेटों में शादाब सबसे बड़ा है। उसका सपना बॉलीवुड फिल्मों में सिंगिग करने का है। इसके अलावा वह समय-समय पर खेल पत्रकारिता के साथ कॉमेडी भी किया करता है। लेकिन सिंगिग में अधिक रुचि होने पर उसे मुम्बई भेजा है। जहां वह अब तक कई गायन प्रतिस्पधाएं जीत चुका है। शादाब ने बताया कि गुरु जावेद खां से प्रशिक्षण लेने के बाद वह अब तक कई टीवी शो में अपना जलवा बिखेर चुका है और अल्ताफ राजा, मोहम्मद अजीज, मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी, जावेद खान, मिका सिंह, जिमी शेरगिल और राकेश बेदी समेत कई अन्य कलाकारों के सामने और साथ सिंगिग कर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुका है। बताया कि 2012 में मेरठ में आयोजित हुई संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता आईएफटीआई में हुनर दिखलाजा के ग्रांड फिनाले रह चुका है। साथ ही 107.8 एफएम में रेडियो जॉकी में काम कर चुका है और सोनी टीवी शो इंडियन आइडल, जीटीवी शो सारेगामापा, कलर्स शो राइजिंग स्टार समेत आधा दर्जन से अधिक टीवी शो में प्रतिभाग कर चुका है। प्लेबैक सिंगर बनने के लिए वह दिन-रात सिंगिग करने में जुटा हुआ है।