फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

‘मुसीबत में हो जान तो हौसले से लें काम’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
शिकारपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नारी सशक्तीकरण की शपथ लेतीं शिक्षिका व छात्राएं। - फोटो : BULANDSHAHR
‘मुसीबत में हो जान तो हौसले से लें काम’
विज्ञापन

शिकारपुर। अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘अपनी सुरक्षा, अपने हाथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को प्रशिक्षक ने आत्मरक्षा के तरीके बताए। कार्यक्रम के दौरान 85 छात्राओं ने अपनी सुरक्षा स्वयं करने की शपथ ली।
स्कूल की शारीरिक शिक्षिका रितु शर्मा ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के टिप्स दिए। उन्होंने छात्राओं को नोज अटैक पंच, साइड अटैक पंच आदि के द्वारा आपात स्थिति में छात्राओं को अपनी सुरक्षा करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि मुसीबत के समय में घबराएं नहीं, बल्कि हिम्मत से काम लें। सामने वाले को आपने यह आभास करा दिया कि आप डरी नहीं हैं तो वह एक बार को खुद हतोत्साहित हो जाता है। विद्यालय की हेड वार्डेन सरोज देवी ने कहा कि इस कार्यक्रम से नारी का सम्मान और शक्ति का संचार हुआ है। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम के एसआई रविंद्र सिंह, लाखन सिंह व महिला कांस्टेबल राधा ने छात्राओं को पुलिस हेल्प लाइन, महिला हेल्प लाइन और चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी। इस दौरान गजेंद्र सिंह, राजेश्वरी, सुलेखा, पुष्पा आदि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बोलीं छात्राएं
इस मुहिम से जानकारी पाकर अपराध और अपराधियों से मुकाबला करने की हिम्मत मिली है। - ममतेश छात्रा
कार्यक्रम से मेरा मनोबल और आत्मबल बढ़ा है। अब मैं किसी भी परिस्थिति से अपने आप की रक्षा कर सकती हूं। - खुशबू छात्रा
ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से बालिकाओं में आत्मबल और आत्म शक्ति का संचार होता है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। - साक्षी छात्रा
महिलाएं हमेशा से ही अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ती आई हैं। समाज को इस संघर्ष में महिलाओं का साथ देना चाहिए। - मीनाक्षी छात्रा
महिलाओं को जागरूक होकर अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी और अपराधियों का डटकर सामना करना होगा। - सुकलेश छात्रा
कार्यक्रम से मुझमें आत्मशक्ति का संचार हुआ है। मैं किसी भी परिस्थिति से उबरने के लिए तैयार हूं।

शिकारपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखातीं पीटीआई रितु श?

शिकारपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखातीं पीटीआई रितु श?- फोटो : BULANDSHAHR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed