{"_id":"5d3357658ebc3e6cbd38e49d","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1806157164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल आवंटन में अफसरों की मनमानी पर शिक्षकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल आवंटन में अफसरों की मनमानी पर शिक्षकों का हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय स्कूलों में तैनाती के लिए चयनित किए गए शिक्षकों ने शनिवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर प्रदर्शन किया। शिक्षकों का आरोप है कि अभी तक न तो उन्हें नियुक्ति पत्र दिए और न ही अभी तैनाती दी गई है।
यह सभी शिक्षक बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उप्र बटवा शाखा जनपद बुलंदशहर के बैनर तले एकत्रित हुए। शिक्षक रितु गुप्ता, नूर मोहम्मद, प्रियंका त्यागी, गीतिका सिंघल, ममता रानी, हेमंत कुमार और हरेंद्र सिंह आदि ने उनकी नियुक्ति अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय स्कूलों में की गई है। उनका आरोप है कि अफसर इन स्कूलों में मनमाने तरीके से उन्हें नियुक्त करना चाहते हैं। इसके चलते अभी तक उन्हें न तो नियुक्ति पत्र दिए गए हैं और न ही स्कूलों में तैनात किया गया है। स्कूल आवंटन करने में मनमानी की जा रही है। शाखा के महामंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि अफसरों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। इस समस्या को दूर करने और शिक्षकों को नियमानुसार स्कूल में नियुक्त करने के साथ उन्हें नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग के लिए बीएसए को मांगपत्र भी सौंप दिया है। उनकी मांग है कि यह कार्य पारदर्शी तरीके से किया जाए। बीएसए अंबरीष कुमार ने शिक्षकों द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत करार दिया है।