{"_id":"5d30b3bf8ebc3e6cb20cffe1","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1804757168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली सभी मीट की दुकान रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली सभी मीट की दुकान रहेगी बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले मीट की दुकानों व होटलों को नोटिस जारी किया है। सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। सावन माह में रास्ते में पड़ने वाले होटलो में नॉनवेज बनाने पर रोक लगा दी है।
कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसकी तैयारियों को लेकर आए दिन बैठकें हो रही हैं। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले सभी मीट की दुकानों को नोटिस जारी कर यात्रा तक बंद करने का आदेश दिया है। रास्ते में पड़ने वाले सभी होटलाें पर छापेमारी कर निर्देश दिए है कि उन होटलों पर सावन माह के अंत तक नॉनवेज बनाना बंद किया जाए। इस दौरान कोई कोताही मिली तो संबंधित पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न होने पाए। इसकेे लिए सारा प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। रास्ते में पड़ने वाली मीट की दुकानों को नोटिस जारी कर बंद कराने का निर्देश दिया है। - डा. गौरीशंकर , डीओ