{"_id":"5d30b3bd8ebc3e6cc45133b2","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1804584172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम की जांच को ताबड़तोड़ छापे खुली स्कूलो की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम की जांच को ताबड़तोड़ छापे खुली स्कूलो की पोल
विज्ञापन
एमडीएम की जांच को ताबड़तोड़ छापे खुली स्कूलाें की पोल
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में दी जा रही शिक्षा और सुविधाओं की पोल खोलने के लिए अमर उजाला द्वारा किए जा रहे लाइव में एक के बाद एक स्कूल में अनियमितताएं पाए जाने का मामला उजागर होने के बाद मशीनरी जाग गई। डीएम के आदेश पर जनपद के परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील की जांच के लिए ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं। चर्चा है कि एमडीएम में गड़बड़झाला मिला और शिक्षकाें में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी में शामिल अफसरों से अब जांच रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।
परिषदीय स्कूलों की व्यवस्थाओं और अफसरों द्वारा शिक्षा आदि योजनाओं के सही क्रियान्वयन को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोलने के लिए पिछले कई दिन से अमर उजाला द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में मिलने वाली खामियों के साथ उपस्थित शिक्षक और बच्चों की संख्या को भी शामिल किया जा रहा है। साथ ही एमडीएम की गुणवत्ता और बच्चों को दी जा रही डाइट को भी लाइव में शामिल कर प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। इस पहल का असर यह रहा कि अब परिषदीय स्कूलों में अव्यवस्थाओं का पता करने के लिए प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आ गई है। डीएम के आदेश पर जनपद के सभी 2399 स्कूलों में एमडीएम की जांच के लिए छापे मारे जा रहे हैं। इस छापे में विभाग के अधिकारियों के अलावा आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अफसर और कर्मचारी शामिल रहे। अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में पहुंचकर एमडीएम की जांच की और साथ ही अपनी डायरी में दर्ज किया। छापे से शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
डीएम के आदेश पर जनपद के परिषदीय स्कूलों में छापे की कार्रवाई को अंजाम देकर एमडीएम की जांच की गई है। जांच अधिकारियों से निरीक्षण की रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर जहां भी गड़बड़झाला सामने आएगा। उससे संबंधित स्कूल के शिक्षकों पर कार्रवाई तय है। किसी भी शिक्षक को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
-अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर