फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सात समंदर पार लोगों को भा रही कल्पना की रेसिपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सात समंदर पार लोगों को भा रही कल्पना की रेसिपी
विज्ञापन

डिबाई। हौसला बुलंद हो और मन में कुछ करने की चाह हो तो सीमित संसाधन होते हुए भी व्यक्ति अपनी मनचाही मंजिल पा सकता है। यह सब कर दिखाया है ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिला कल्पना माहेश्वरी ने। कल्पना आज यूट्यूब पर इस कदर छाई हुई हैं कि उनकी रेसिपी वीडियोज सात समंदर पार पसंद की जा रही है।

कस्बा डिबाई की रहने वाली बारहवीं पास कल्पना माहेश्वरी अपनी 100 फीसदी दिव्यांग बेटी काजोल को शिक्षित करने के साथ-साथ कुछ अलग करना चाहती थीं। कल्पना बताती हैं कि उन्होंने वर्ष 2016 में माहेश्वरी रसोई नाम से अपनी वेबसाइट शुरू की। यूट्यूब पर 11 माह में 250 रेसिपी की वीडियो अपलोड की तो उसके बाद उन्हें धनराशि भी मिलनी शुरू हो गई। कल्पना ने बताया कि दो वर्ष में अब तक वह 1021 रेसिपी अपलोड कर चुकी हैं। अब तक 7.37 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स 9.30 करोड़ से अधिक व्यूअर देश व विदेश से मिल चुके हैं। यह क्रम लगातार जारी है। उन्होेंने बताया कि उनके वीडियो पर मल्टीनेशनल कंपनियां भी अपने ब्रांड विज्ञापन दे रहीं हैं। इसके अलावा कल्पना का माहेश्वरी शापिंग पैलेस नाम से एक और चैनल है जिस पर 24 हजार सब्सक्राइवर्स और 24 लाख व्यूज मिल चुके हैं। कल्पना के पति दिनेश माहेश्वरी व्यापारी हैं। 20 वर्षीय पुत्र वासू बीटेक फाइनल इयर में है। तो बेटी काजोल जन्म से 100 फीसद पैर से दिव्यांग है। उसके बाद भी इस होनहार बेटी को उन्होंने कॉलेज में रेगुलर क्लास अटेंड कराई। साथ ही काजोल ने भी अपनी मां से प्रेरणा लेकर अपने नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया है। उसकी तैयार मोटीवेशनल स्टोरी के अब तक 59 वीडियो डाली गई। इस पर 196 सब्सक्राइवर्स और 57 हजार व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही काजोल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर दिव्यांग होने के बावजूद भी अपने पैरों पर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed