फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar new

जिलाध्यक्ष के दावेदारों की बढ़ रही धड़कनें, आज होगा नामांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar new
amar ujala - फोटो : amar ujala
जिलाध्यक्ष के दावेदारों की बढ़ रही धड़कनें, आज होगा नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे दावेदारों की दिल की धड़कने भी बढ़ने लगी है। सभी दावेदार जिलाध्यक्ष पद पर अपना दावा ठोक रहे है। अधिकतर तो अपने बॉयोडाटा लेकर हाईकमान के पास पहुंच चुके हैं।
करीब दो माह पूर्व भाजपा के संगठन के नेता स्वतंत्रदेव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। तभी से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे। इसको लेकर तभी से ही जिलाध्यक्ष की दौड़ में पूर्व से लेकर अन्य भाजपा नेता शामिल हो गए। इसमें से वर्तमान जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, गिरिराज सिंह, अनिल सिसौदिया, लक्ष्मीराज सिंह, दीपक गर्ग, नगेंद्र सिंह और विकास चौहान समेत अन्य नेता भी शामिल है। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें नामांकन से लेकर नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी एक दिन में हो जाएगी। इसके बाद सभी के पत्रों को ले जाकर लखनऊ में हाईकमान को सौंप दिया जाएगा। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से जिलाध्यक्ष पद के सभी दावेदार अपने-अपने स्तर से पार्टी हाईकमान को खुश करने में लगे हुए हैं। यहां तक कि अपने किए गए कामों का लेखा जोखा भी साथ ही ले गए थे, ताकि हाईकमान को खुश किया जा सके। बहराल बुधवार को चुनावी प्रक्रिया होने के बाद जल्द ही जनपद को नया जिलाध्यक्ष भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

----------
दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाने का विरोध
जहांगीराबाद के पूर्व नगर अध्यक्ष राजपाल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि जहांगीराबाद के बनाए गए मंडल अध्यक्ष को दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं के खिलाफ हैं। आरोप लगाया कि वर्तमान मंडल अध्यक्ष ने अपने पूर्व कार्यकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed